सुन्दरकाण्ड की खास बातें

1 :- *सुंदरकाण्ड का नाम सुंदरकाण्ड क्यों रखा गया?*


हनुमानजी, सीताजी की खोज में लंका गए थे और लंका त्रिकुटांचल पर्वत पर बसी हुई थी।

त्रिकुटांचल पर्वत यानी यहां 3 पर्वत थे।

पहला सुबैल पर्वत, जहां के मैदान में युद्ध हुआ था।

दुसरा नील पर्वत, जहां राक्षसों के महल बसे हुए थे।

तीसरे पर्वत का नाम है सुंदर पर्वत, जहां अशोक वाटिका निर्मित थी।

इसी वाटिका में हनुमानजी और सीताजी की भेंट हुई थी।

इस काण्ड की सबसे प्रमुख घटना यहीं हुई थी, इसलिए इसका नाम सुंदरकाण्ड रखा गया।


2 :- *शुभ अवसरों पर सुंदरकाण्ड का पाठ क्यों?*


शुभ अवसरों पर गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के सुंदरकाण्ड का पाठ किया जाता है।

शुभ कार्यों की शुरूआत से पहले सुंदरकाण्ड का पाठ करने का विशेष महत्व माना गया है।

जबकि किसी व्यक्ति के जीवन में ज्यादा परेशानियाँ हों, कोई काम नहीं बन पा रहा हो, आत्मविश्वास की कमी हो या कोई और समस्या हो,

सुंदरकाण्ड के पाठ से शुभ फल प्राप्त होने लग जाते हैं, कई ज्योतिषी या संत भी विपरित परिस्थितियों में सुंदरकाण्ड करने की सलाह देते हैं।


3 :- *सुंदरकाण्ड का पाठ विषेश रूप से क्यों किया जाता है?*


माना जाता हैं कि सुंदरकाण्ड के पाठ से हनुमानजी प्रशन्न होते हैं।

सुंदरकाण्ड के पाठ में बजरंगबली की कृपा बहुत ही जल्द प्राप्त हो जाती है।

जो लोग नियमित रूप से सुंदरकाण्ड का पाठ करते हैं, उनके सभी दुखः दुर हो जाते हैं,

इस काण्ड में हनुमानजी ने अपनी बुद्धि और बल से सीता माता की खोज की है।

इसी वजह से सुंदरकाण्ड को हनुमानजी की सफलता के लिए याद किया जाता है।


4 :- *सुंदरकाण्ड से क्यों मिलता है मनोवैज्ञानिक लाभ?*


वास्तव में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकाण्ड की कथा सबसे अलग है,

संपूर्ण श्रीरामचरितमानस भगवान श्रीराम के गुणों और उनके पुरूषार्थ को दर्शाती है,

सुंदरकाण्ड एक मात्र ऐसा अध्याय है जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का काण्ड है।

मनोवैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो यह आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला काण्ड है,

सुंदरकाण्ड के पाठ से व्यक्ति को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है, किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आत्मविश्वास मिलता है।


5 :- *सुंदरकाण्ड से क्यों मिलता है धार्मिक लाभ?*


सुंदरकाण्ड के वर्णन से मिलता है धार्मिक लाभ, हनुमानजी की पूजा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मानी गई है।

बजरंगबली बहुत जल्दी प्रशन्न होने वाले देवता हैं, शास्त्रों में इनकी कृपा पाने के कई उपाय बताए गए हैं,

इन्हीं उपायों में से एक उपाय सुंदरकाण्ड का पाठ करना है,

सुंदरकाण्ड के पाठ से हनुमानजी के साथ ही श्रीराम की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

किसी भी प्रकार की परेशानी हो सुंदरकाण्ड के पाठ से दूर हो जाती है,

यह एक श्रेष्ठ और सरल उपाय है, इसी वजह से काफी लोग सुंदरकाण्ड का पाठ नियमित रूप से करते हैं,


हनुमानजी जो कि वानर थे, वे समुद्र को लांघकर लंका पहुंच गए वहां सीता माता की खोज की, लंका को जलाया सीता माता का संदेश लेकर श्रीराम के पास लौट आए, यह एक भक्त की जीत का काण्ड है, जो अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इतना बड़ा चमत्कार कर सकता है, सुंदरकाण्ड में जीवन की सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र भी दिए गए हैं, इसलिए पुरी रामायण में सुंदरकाण्ड को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाता है, इसी वजह से सुंदरकाण्ड का पाठ विशेष रूप से किया जाता है।

                *जय राम जी की*



0 ratings









Comments

Author

GYAAN GALAXY

GYAAN GALAXY

No Bio Available


1 followers

Credits

जय हनुमान

Stats

Published
2898 days ago
event
Page Views last 24h
0
av_timer
Total Page Views
33
assessment
Revenue
attach_money0.0274
monetization_on

Advertisement

Related Posts
Top 10 witty quotes by philosopher ARISTOTLE!!

Top 10 witty quotes by philosopher ARISTOTLE!!

Religion and Philosophy
59 views
star_border star_border star_border star_border star_border

Advertisement

Like us on FB!

More Posts

is par click karo or share kar ap mera SAth video call

is par click karo or share kar ap mera SAth video call

Celebrity
53 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Internet mobil gratuit 20 gb

Internet mobil gratuit 20 gb

Miscellaneous
19 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Ayurvedic Treatment For Anxiety, Depression, Insomnia

Ayurvedic Treatment For Anxiety, Depression, Insomnia

Health
27 views
star_border star_border star_border star_border star_border
This guy's precision is insane

This guy's precision is insane

GIF
129 views
star_border star_border star_border star_border star_border
¿Quién te puso en la FRIEND ZONE?

¿Quién te puso en la FRIEND ZONE?

Pic
67 views
star_border star_border star_border star_border star_border
When life gives you second chance!

When life gives you second chance!

GIF
75 views
star star_border star_border star_border star_border
5 Tips for a Healthy Life

5 Tips for a Healthy Life

Health
39 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Most Oddly Satisfying Video In The World.

Most Oddly Satisfying Video In The World.

Documentary
60 views
star_border star_border star_border star_border star_border
I could kill her

I could kill her

GIF
135 views
star_border star_border star_border star_border star_border

Relationship
32 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Trading Suggestions for Tomorrow's Stock Market

Trading Suggestions for Tomorrow's Stock Market

News
296 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Who will be with you till the end?

Who will be with you till the end?

Pic
695 views
star star star star star
FIND OUT WHICH COLLEGE YOUR LIFE PARTNER IS STUDYING

FIND OUT WHICH COLLEGE YOUR LIFE PARTNER IS STUDYING

Pic
38372 views
star star star star star_border
Will Trump allow you to do MS in US?

Will Trump allow you to do MS in US?

Pic
997 views
star star star star star_border
Don't Try this at Home!

Don't Try this at Home!

GIF
80 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Random Post