हमारे देश का नाम इंडिया कैसे पड़ा ?

आजकल हमारे देश का अधिकृत {official} नाम " भारत " अथवा '' इंडिया '' है | वैसे इसे प्राय: '' हिंदुस्तान '' भी कहा जाता है | हमारा देश उस भारतीय उपमहाद्वीप का अंग है , जिसमें आजकल भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बंगलादेश, आदि देश समिमलित है | इनमें भारत देश विशालतम है |

हमारे देश के आधुनिक नामों में " हिंदुस्तान " और " इंडिया " नामों की उत्पति सिन्धु शब्द से हुई है | " ऋग्वेद " में " सिन्धु " उस महान नदी का नाम है | जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पशिचमी भाग {आधुनिक पशिचमी पाकिस्तान } के भूगोल की सबसे बड़ी विशेषता रही है | इसीलिए विदेशी ईरानियो ने, जो प्रारम्भ में अविभाजित भारत के इसी भाग से परिचित हुए , इसे सिन्धु नाम दिया | परन्तु प्राचीन ईरानी " स " का उच्चारण " ह " करते थे, इसीलिए उनकी भाषा में यह शब्द " सिन्धु " के स्थान पर " हिन्दू " हो गया |
सुप्रथित साखामनीषी सम्राट प्रथम दारा {दारावहुश = डेरियस } के समय " सिन्धु " अथवा " हिन्दू " नाम सिन्धु नदी के आसपास के जनपदों के लिए प्रयुक्त होता था | हिन्दू शब्द से ही परवर्ती युगों में प्रचलित जातिवाचक नाम " हिन्दू " और उससे अफगानिस्तान और शक्स्थान की भांति " हिन्दुस्थान " अथवा " हिन्दुस्तान " नामों से प्रचलित हुआ | ईरानियों से " हिन्दु " शब्द का ज्ञान यूनानियों को हुआ | चौथी-पाँचवी शताब्दी ईस्वी के यूनानी लेखकों ने " सिन्धु " के लिए " इंडोस " {Indos} शब्द के प्रयोग किया है | इसमें अन्त का " स " प्रथमा के एकवचन का चिन्ह है | जैसा कि स्वयं संस्कृत के " सिन्धुस " शब्द में भी मिलता है | इसी शब्द से " इंडिका " {Indica} और " इंडिया " नाम निकले |
यूनानियों के समान चीनियों ने भी भारत के सिन्धु -हिन्दु नाम कि परम्परा को अपनाया | प्राचीन चीनी ग्रन्थों में भारत के दो नाम मिलते हैं | " तिएन-चू " और " इन-तु खो " अथवा " शिन-तु को " | इसमें " तिएन-चू " का अर्थ होता है, " देवताओं का देश " | इसका प्रयोग ईसा की प्राम्भिक श्ताब्दियोँ में मिलता है | इसके बाद " शिन-तु को " अथवा " इन-तु खो " नाम अधिक लोकप्रिय हो गया | इस नाम में " शिन-तु " अथवा " इन-तु " सिन्धु नाम के चीनी रूपान्तर है और " को " का अर्थ होता है देश | हमारे देश को " हिन्दुस्तान " अथवा " इंडिया " नाम विदेशियों द्वारा दिए गये है | परन्तु " भारत " अथवा " भारतवर्ष " नाम की परम्परा विशुद्ध स्वदेशी है | {ऋग्वेदिक काल में भरत आर्यों की एक प्रतापी शाखा का नाम था } |
कहा जाता है कि पौरव वंश के सुप्रथित सम्राट दौ:षनिती भरत ने देश के विखरे हुये आर्य राज्यों को जीतकर चक्रवर्ती साम्राज्य स्थापित किया था | उसके उस साम्राज्य को उसके उतराधिकारियों ने चिरकाल तक स्थायी बनाये रखा, इसीलिए वे स्वयं और उनके शासन के अन्तर्गत रहने के कारण यह देश " भारत " नाम से विख्यात हुआ | पौराणिक इतिहासकारों के विश्वास के अनुसार भरत के शासन में इस देश को राजनीतिक एकता प्राप्त हुई, इसीलिए उसका नाम भूमि के साथ संयुक्त हो जाना सर्वथा स्वभाविक था | " मत्स्य पुराण " में मनु को भरत कहा गया है | क्योंकि उन्होंने ही सबसे पहले धर्म और न्याय को मर्यादा बाँध कर प्रजाओं के भरण-पोषण की परम्परा प्रचलित की थी |
इस व्यवस्था के अनुसार जिस प्रदेश में मनु की सन्तति ने निवास किया उसका नाम भारतवर्ष पड़ा |
बौद्ध ग्रन्थों में " भारतवर्ष " को प्राय: जम्बूद्वीप भी कहा गया है, परन्तु पुराणों में यह नाम एक विशालतर भौगोलिक ईकाई का है ,जिसका भारतवर्ष एक खण्ड मात्र है | इन ग्रन्थों के " भुवनकोष " नामक अध्यायों में मेरु {पामीर} को केन्द्र मानकर उसके उतर में उत्तरकुरु {साइबेरिया},पूर्व में भद्राशव {चीन}, पश्चिम में केतुमाल {बैकिट्रया} और दक्षिण में भारतवर्ष , इन चार महाद्वीपों की कल्पना की गयी है | इन सबको समिमलित रूप से " जम्बूद्वीप " कहा गया है | {" जम्बूद्वीप " में आधुनिक एशिया महाद्वीप के अधिकांश भाग को सम्मलित किया जा सकता है



0 ratings









Comments

Author

Munna Kumar

Munna Kumar

No Bio Available


1 followers

Stats

Published
2508 days ago
event
Page Views last 24h
0
av_timer
Total Page Views
75
assessment
Revenue
attach_money0.0678
monetization_on

Advertisement

Related Posts
Buy Antiques and Collectables Ceramic Online

Buy Antiques and Collectables Ceramic Online

News
25 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Child Care Assistance VA

Child Care Assistance VA

News
27 views
star_border star_border star_border star_border star_border

Advertisement

Like us on FB!

More Posts

Puzzle
47 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Ways to Eat on the Basis of your Dosha

Ways to Eat on the Basis of your Dosha

Health
46 views
star_border star_border star_border star_border star_border
NOT FEELING OLD YET?

NOT FEELING OLD YET?

Cute
65 views
star_border star_border star_border star_border star_border
MG roads in INDIA

MG roads in INDIA

Funny
45 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Indian Railways announces 20,000 additional jobs

Indian Railways announces 20,000 additional jobs

News
505 views
star_border star_border star_border star_border star_border
If you were in Movies... You will act with _______?

If you were in Movies... You will act with _______?

Pic
51 views
star star star star_border star_border
WTF FACTS #7

WTF FACTS #7

WTF
38 views
star_border star_border star_border star_border star_border
FOR WHICH CATEGORY YOU WILL GET THE NANDI AWARD 2017

FOR WHICH CATEGORY YOU WILL GET THE NANDI AWARD 2017

Pic
73 views
star_border star_border star_border star_border star_border
How to Add Two Numbers

How to Add Two Numbers

GIF
69 views
star_border star_border star_border star_border star_border
How do you want to live with people?>

How do you want to live with people?>

Pic
56 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Hot girls kissing.

Hot girls kissing.

Miscellaneous
211 views
star_border star_border star_border star_border star_border
आपकी शादी कब होगी

आपकी शादी कब होगी

Pic
52 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Which cartoon character suits you?

Which cartoon character suits you?

Pic
261 views
star star star star star
Worst Accident Caught on Camera

Worst Accident Caught on Camera

GIF
94 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Therapist in Palm Beach

Therapist in Palm Beach

Health
2 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Sell My House Fast Detroit, We Buy Houses Detroit

Sell My House Fast Detroit, We Buy Houses Detroit

For Men
1 views
star_border star_border star_border star_border star_border

Inspirational
29 views
star_border star_border star_border star_border star_border
WTF FACTS #5

WTF FACTS #5

WTF
98 views
star_border star_border star_border star_border star_border
Random Post